मोदनगंज: बिशनपुर ओकरी पंचायत के सफाई कर्मियों को 5 महीने से वेतन नहीं मिला, मुखिया ने भी पुष्टि की
मोदनगंज प्रखंड के बिशुनपुर ओकरी पंचायत के सफाई कर्मियों का वेतन 5 महीना से नहीं मिलने के कारण उनकी माली हालत खराब हो गई है। इस संदर्भ में सफाई कर्मियों का बताना है कि वेतन नहीं मिलने से इसका सीधा असर उनके बाल बच्चों पर पड़ रहा है। वहीं पंचायत के का बताना है कि पंचायत में सफाई मद्य में पैसा नहीं आने के कारण पैसे का भुगतान नहीं हो पाया है।