मोहनपुरा सरपंच रामस्वरूप तेली ओर उसके भाई कैलाश तेली सहित 45 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, पुलिस उपाधीक्षक करेंगे जांच
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।
माण्डलगढ़(भीलवाड़ा)-माण्डलढ़ थाना क्षेत्र में एक सामूहिक मारपीट, तोड़ - फोड़ एवं विवाद के मामले में पुलिस ने 45 नामजद आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है। मामले की जांच पुलिस उपाधीक्षक (वृत माण्डलगढ़) को सौंपी गई है।
पुलिस के अनुसार, हंसराज पुत्र जमना मीणा, निवासी जेतुपुरा की झोपड़िया, हाल निवासी स्वरूपपुरा ने पुलिस उपाधीक्षक, वृत माण्डलगढ़ को शिकायत देकर स्वरूपपुरा एवं मोहनपुरा के 45 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत के आधार पर माण्डलगढ़ थाना पुलिस ने नामजद आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया है।
थानाधिकारी माण्डलगढ़ द्वारा मामले की प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर नियमानुसार जांच वृताधिकारी योगेश शर्मा (आरपीएस), पुलिस उपाधीक्षक, वृत माण्डलगढ़ को सौंप दी गई है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है तथा जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।