उज्जैन शहर: यूडीए का शिकंजा: बेगमबाग में रिहायशी मकानों में चल रहे गेस्ट हाउस और दुकानें ज़मींदोज़, लीज नियमों का हुआ उल्लंघन
उज्जैन विकास प्राधिकरण (यूडीए) ने शनिवार को बेगमबाग क्षेत्र में नियम विरुद्ध संचालित हो रहे निर्माणों पर अपना कड़ा प्रहार किया। रिहायशी मकानों को अवैध रूप से गेस्ट हाउस, रेस्टोरेंट और दुकानों में तब्दील करने वालों के खिलाफ प्राधिकरण ने बुलडोजर चलाकर सख्त संदेश दिया है। खासकर उन संपत्तियों को निशाना बनाया गया जिनकी लीज अवधि समाप्त हो चुकी थी और जिनके मालिकों न