सरदारशहर: कच्चा बस स्टैंड के पास अनियंत्रित होकर स्कूटी फिसलने से 1 जने की मौत व दूसरा घायल, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमॉर्टम
सरदारशहर के कच्चा बस स्टैंड के पास मुख्य सड़क पर बुधवार देर रात्रि को कच्चा बस स्टैंड पास स्कूटी अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे स्कूटी सवार दो जने घायल हो गए। वहां से गुजर रहे लोगों ने दोनों घायलों को निजी वाहन के सहयोग से राजकीय अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। वहीं एक को प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय अस्पताल में भर्ती किया।