सरदारशहर: ब्लॉक नंबर 8 के पंचायत समिति सदस्य के उपचुनाव के लिए एसबीडी कॉलेज में अंतिम प्रशिक्षण के बाद मतदान दल रवाना
सरदारशहर उपखंड क्षेत्र के ब्लॉक नंबर 8 में पंचायत समिति सदस्य सोहनलाल जाखड़ के निधन के बाद 14 फरवरी को होने वाले उपचुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सरदारशहर एसबीडी कॉलेज में गुरुवार दोपहर 1 बजे तहसीलदार रतनलाल मीणा और नायब तहसीलदार प्रहलाद राय पारीक के नेतृत्व में मतदान दलों को अंतिम प्रशिक्षण देकर मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया।