सरदारशहर: गाजूसर निवासी व्यक्ति ने दलालों के चुंगल में फंसकर 1 लाख 60 हजार रुपए में रचाई पंजाब निवासी महिला के साथ शादी
सरदारशहर के कच्चा बस स्टैंड पर पंजाब निवासी गगन नाम की महिला को गाजूसर निवासी ताराचंद मेघवाल व उसकी पुत्री महिला को वापस घर ले जाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन महिला उनके साथ जाने को तैयार नहीं थी, पिता और बेटी महिला के आगे हाथ जोड़ते रहे और पैर पकड़ते रहे, लेकिन महिला ने उनके साथ जाने से इनकार कर दिया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।