सरदारशहर: सोनपालसर गांव के एक खेत में पैंथर आने की सूचना से ग्रामीणों में दहशत
सरदारशहर के सोनपालसर गांव की रोही में एक पैंथर की सूचना ने गांव में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। गांव के उम्मेद सिंह राठौड़ ने बुधवार शाम 4 बजे बताया कि चेतराम नायक के खेत में उनका बेटा रामचंद्र बुधवार दोपहर को सरसों की फसल में काम कर रहा था, तभी पैंथर ने अचानक हमला कर दिया। हमले में रामचंद्र की पीठ पर जानवर के पंजों के निशान बन गए।