सरदारशहर: करणी नगर से गायब विवाहिता को पुलिस ने दस्तयाब कर थाने पहुंचाया, बीकानेर के युवक के साथ रहेगी लिव इन में
सरदारशहर के करणी नगर से गायब हुई एक 27 वर्षीय विवाहिता को पुलिस दस्तयाब कर सरदारशहर पुलिस थाने लेकर पहुंची। और विवाहिता के माता-पिता और परिजन विवाहिता के आगे हाथ जोड़कर वापस घर चलने की गुहार लगाते रहे। घर से गायब होने के बाद 27 वर्षीय पूजा सांसी ने बीकानेर के जसरासर निवासी महावीर शर्मा के साथ लिव इन रिलेशनशिप के कागजात तैयार करवा लिए।