सरदारशहर: कृषि मंडी में समर्थन मूल्य खरीद केंद्र पर खराब मूंगफली की तुलाई नहीं करने पर ठेकेदार और किसानों में हुई गहमागहमी
सरदारशहर कृषि मंडी में बुधवार दोपहर 1 बजे समर्थन मूल्य खरीद केंद्र पर मूंगफली खरीद कर रहे ठेकेदार रफीक खान ने जब हल्की क्वालिटी की मूंगफली तुली करने से मना किया तो किसानों और ठेकेदार के बीच गहमागहमी देखने को मिली। ठेकेदार द्वारा जब हल्की क्वालिटी की मूंगफली की तूलाई करने से मना किया तो कुछ किसान आक्रोशित हो गए। इसके बाद ठेकेदार रफीक खान ने एक बार के लिए तुला