कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला स्वास्थ्य समिति विवेक श्रोत्रिय की अध्यक्षता कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर द्वारा निर्देशित किया गया कि गर्भवती माताओं के अनमोल पोर्टल पर पंजीयन 90 प्रतिशत तक प्रगति आगामी बैठक के पूर्व करना सुनिश्चित करें।