आगरा में शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने पहुंचे विधायक छोटेलाल वर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक और एक युवती के बीच कथित तौर पर तीखी बहस होती दिखाई दे रही है।
वायरल वीडियो में विधायक युवती को पुलिस बुलाने की बात कहते और बाहर आने की चुनौती देते नजर आ रहे हैं। वीडियो में “आ जा मैदान पर, आज ही बता दूं” जैसे शब्द सुनाई देने का दावा किया जा रहा है।
वीडियो वायरल होने के बाद मामले को लेकर चर्चाएं तेज हैं। हालांकि, विवाद की पूरी वजह और दोनों पक्षों का पक्ष सामने आना अभी बाकी है। वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि भी आवश्यक है।
.
.
.
.
#Agra #AgraNews #ChhotelalVerma #MLA #ViralVideo
Fatehabad, Agra | Aug 27, 2026