उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा की एक हाउसिंग सोसाइटी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि सिक्योरिटी गार्ड्स ने एक डिलीवरी एजेंट को सोसाइटी के मुख्य गेट पर रोक दिया था, जिसके बाद एक महिला गुस्से में गार्ड्स से बहस करती नजर आई।
वीडियो में महिला कथित तौर पर गार्ड से “तेरी कोई औकात नहीं मेरे आगे” और “जूता साफ करवाऊंगी तुझसे” जैसी बातें कहती सुनाई दे रही है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर महिला के व्यवहार को लेकर बहस छिड़ गई है। घटना की पूरी परिस्थितियों और दोनों पक्षों के बयान की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।
.
.
.
.
#GreaterNoida #Noida #GreaterNoidaNews #ViralVideo #SecurityGuard
Fatehabad, Agra | Aug 27, 2026