खरगापुर: बड़ेरा गांव में तीन लोगों के साथ की गई जमकर मारपीट, तीनों को सीएचसी से जिला अस्पताल किया गया रेफर
खरगापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ेरा गांव में आपसी विवाद को लेकर तीन लोगों के साथ गांव के लगभग एक दर्जन लोगों ने मारपीट करदी। घायलों को पहले सीएचसी ले जाया गया और तीनो की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। तीनों का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है, एक की हालात बहुत गंभीर बताई जा रही है।