खरगापुर: कुड़ीला चौराहा हनुमान मंदिर प्रांगण से एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल हुईं चोरी, खरगापुर थाना पुलिस ने किया मामला दर्ज
खरगापुर में बाजार करने आए एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल चोरी हुई है। व्यक्ति कुड़ीला चौराहा हनुमान मंदिर प्रांगण में मोटरसाइकिल रखकर खरगापुर मेला ग्राउंड की तरफ बाजार करने गया था ,लौट कर आया तो उसको अपनी मोटरसाइकिल वाहन नहीं मिली, कोई अज्ञात चोर और उसे चोरी कर ले गया था, शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी खिलाफ मामला दर्ज किया है।