खरगापुर: खुशीपुरा गांव में एक व्यक्ति के साथ एक शख्स ने की मारपीट ,जिला अस्पताल में किया गया भर्ती
खुशीपुरा गांव में एक व्यक्ति के साथ कुल्हाड़ी से मारपीट की गई। व्यक्ति अपने खेत पर काम कर रहा था, तभी गांव का एक शख्स वहां आया और आपसी विवाद के चलते उसने व्यक्ति के साथ कुल्हाड़ी से मारपीट कर दी,जिससे व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल लाया गया है जहां उसे भर्ती कर उसका उपचार किया जा रहा है।