खरगापुर: मनपसार गांव निवासी व्यक्ति की ज़हरीला पदार्थ खाने से हुई मौत, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव
मनपसार गांव निवासी भगवानदास नाम के व्यक्ति ने ज़हरीला पदार्थ का सेवन कर लिया था, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई थी। व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया,हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल लाया गया और जिला अस्पताल से झांसी ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई, व्यक्ति का अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया और शव को परिजनों के सुपुर्द किया गया।