खरगापुर: गर्रोली गांव के पास मोटरसाइकिल की टक्कर से व्यक्ति गंभीर रूप से हुआ घायल, पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ दर्ज किया मामला
गर्रोली गांव के पास एक व्यक्ति सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। व्यक्ति अपने साथी के साथ मलगुवां गांव से अपने घर की ओर वापस आ रहा था, तभी गर्रोली गांव के पास अज्ञात मोटरसाइकिल चालक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे व्यक्ती गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की शिकायत थाने में की गई,पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।