पीरटांड: डीसी रामनिवास यादव ने पीरटांड़ के बांध पंचायत में 'आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार' शिविर का निरीक्षण किया
पीरटांड़ प्रखंड के बांध पंचायत में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के शिविर का निरीक्षण गुरुवार को 2 बजे डीसी रामनिवास यादव ने किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने शिविर में लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण कर लाभुकों को मिल रही सुविधाओं समेत योजनाओं के लाभ की जानकारी प्राप्त की। शिविर में उपायुक्त ने खीर खिलाकर बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार करवाया।