पीरटांड: महुआडांड़ में भाकपा माले और असंगठित मजदूर मोर्चा का लेबर कोड के खिलाफ विरोध मार्च
मुफ्फसिल क्षेत्र के महुआडांड़ से मंगलवार को 2 बजे से केंद्र सरकार के द्वारा चार लेबर कोड बिल के खिलाफ में भाकपा माले और असंगठित मजदूर मोर्चा ने ग्रामीण इलाको के सड़कों पर मार्च किया गया। इस मार्च की अगुवाई दर्जनों महिला पुरुष के साथ भाकपा माले नेता कन्हाई पांडेय,प्रखंड कमिटी के मसूदन कोल,किशोर राय,सनातन साहू,राजेश सिन्हा आदि कर रहे थे।