पीरटांड: डुमरी एसडीपीओ ने खुखरा थाने का निरीक्षण किया, लंबित मामलों को जल्द निपटाने का निर्देश दिया
डुमरी एसडीपीओ सुमित प्रसाद ने शुक्रवार को 2 बजे पीरटांड़ के खुखरा थाना का निरीक्षण किया।इस दौरान श्री प्रसाद ने खुखरा थाना के फाइलों को खोलकर देखा और लंबित मामलों को निबटने का निर्देश दिया गया।थाना प्रभारी निरंजन कच्छप ने बताया कि एसडीपीओ ने खुखरा थाना इलाके के तमाम मामलों की जानकारी ली।जो मामले लंबित है उसे जल्द पूरा करने का निर्देश दिया है।