पीरटांड: सिमरकोड़ी पंचायत में ‘आपकी योजना—आपकी सरकार’ सेवा शिविर आयोजित, मंत्री सुदिव्य कुमार ने ग्रामीणों से संवाद किया
पीरटांड प्रखंड के सिमरकोड़ी पंचायत में सोमवार को 11 बजे से आपकी योजना – आपकी सरकार – आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू मौजूद रहे और ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। उन्होंने कहा की शिविर का उद्देश्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लोगों तक पहुँचाना है।