सिरसागंज: गांव नगला मदारी में एक महिला ने अपने शराबी पति के उत्पीड़न से तंग आकर थाने में दी मामले की तहरीर
फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव नगला मदारी निवासी महिला सरिता अपने शराबी पति के आएदिन की गाली गलौज व लड़ाई झगड़े से काफी तंग आ चुकी है। जिसको लेकर महिला द्वारा सोमवार को थाने में मामले की तहरीर दी है। आरोप है कि उसका पति शराब पीकर आएदिन किसी न किसी बात को लेकर गाली गलौज मारपीट व लड़ाई झगड़ा कर प्रताड़ित करता रहता है जिससे कारण वह तंग आ गई है।