जमुई: पैक्स चुनाव के नामांकन के पहले दिन सदर प्रखंड में 12 अभ्यर्थियों ने दाखिल किए नामांकन पत्र
Jamui, Jamui | Jan 21, 2026 बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार द्वारा जिले में पैक्स चुनाव को लेकर जारी अधिसूचना के अनुसार जिले में विभिन्न प्रखंडों के कुल 46 पैक्सों के लिए नामांकन की प्रक्रिया बुधवार 10 बजे से प्रारंभ किया गया। बताते चलें कि जिले में पिछले वर्ष मुख्य रूप से 103 पैक्सों के लिए चुनाव का कार्य संपन्न कराया गया था।