कोल: जमालपुर में टूटी बाउंड्री पर 2 छात्र गुटों के विवाद में हुई फायरिंग, गोली लगने से एक छात्र की मौत, पुलिस जुटी तलाश में
Koil, Aligarh | Mar 1, 2025 जमालपुर टूटी बाउंड्री पर 2 छात्र गुटों में आपसी विवाद में फायरिंग हो गई। घटना में एक छात्र को गोली लगी है जिसके चलते छात्र की मौत हो गई। अलीनगर निवासी मो. कैफ एएमयू के सर सैयद हमीद सीनियर सेकंडरी स्कूल में 11वीं का छात्र था। शनिवार दोपहर वह घर जाने के लिए निकला था। ABK स्कूल के निकट उसका विवाद हो गया। इस दौरान फायरिंग हो गई जिसके चलते कैफ की मौत हो गई।