कोल: कौडियागंज मंदिर परिसर में लगा डेढ़ सौ वर्ष पुराना पेड़ भरभरा कर मंदिर पर गिरा, बड़ा हादसा टला
Koil, Aligarh | Mar 1, 2025 कस्बा कौड़ियागंज में मंदिर परिसर में लगा डेढ़ सौ वर्ष पुराना बरगद का पेड़ अचानक भर भरा कर गिर गया। यह पेड़ लगातार 2 दिन से चल रही तेज हवाओं के चलते गिरा है। पेड़ पूरा मंदिर के ऊपर गिरा जिसके चलते मंदिर में भी नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दूर दराज से लोग यहां दर्शन करने आते हैं। इस पेड़ की मान्यता लोग सैकड़ो वर्षों से मानते हैं।