कोल: AMU में भीम आर्मी द्वारा छात्रों के साथ धक्का-मुक्की को लेकर छात्रों ने की प्रेस वार्ता, चंद्रशेखर पर लगाए गंभीर आरोप
Koil, Aligarh | Mar 1, 2025 AMU में शुक्रवार को भीम आर्मी के द्वारा एएमयू छात्रों के साथ धक्का मुक्की की गई थी। यह धक्का मुक्की उस वक्त की गई ज़ब सांसद चंद्रशेखर आजाद एएमयू में पहुंचे थे। मामले को लेकर एएमयू छात्रों ने शनिवार को एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया है। प्रेस वार्ता में छात्रों ने चंद्रशेखर आजाद पर गंभीर आरोप लगाए हैं।