उचेहरा: राजा बाबा पिकनिक फॉल में प्रतिबंध के बावजूद झरने के नीचे उतर रहे पर्यटक
सतना जिले के उचेहरा तहसील के परसमनिया पहाड़ स्थित प्रसिद्ध राजा बाबा पिकनिक फॉल अपनी प्राकृतिक सुंदरता और मनमोहक छटा के लिए पूरे जिले में प्रसिद्ध है। हालांकि, यहां लगातार हो रही दुर्घटनाओं और अप्रिय घटनाओं को देखते हुए प्रशासन द्वारा झरने के नीचे उतरने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया हैं। रोक के बाद भी शैलानी मानने को तैयार नहीं हैं।