बिंदकी: मलवा में 4 की मौत और 3 के घायल होने पर सीएम ने मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख और घायलों को ₹50 हजार की सहायता की घोषणा की
फतेहपुर जनपद के मलवा थाना कस्बे में सोमवार की शाम को एक घर में तेज विस्फोट के कारण चार लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। एसपी ने सिलेंडर फटने से हादसा होने की बात कही। सोमवार की रात 10 बजे डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना में दुःख जताते हुए मृतकों के परिजनों को दो लाख तथा घायलों को ₹50000 की आर्थिक सहायता देने की घोषणा किया है।