तुरकौलिया: सदर अनुमंडल के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सावन मास की नवमी के दिन शुक्रवार को महावीरी झंडा का आयोजन किया गया
सदर अनुमंडल के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सावन मास की नवमी के दिन शुक्रवार को महावीरी झंडा का आयोजन किया गया। तुरकौलिया, रघुनाथपुर, बंजरिया, पीपराकोठी,कोटवा व भोपतपुर में शांतिपूर्ण माहौल में झंडा का आयोजन किया गया। बंजरिया के अजगरी बजरंग स्थान के पास छोटे बच्चे के द्वारा लाठी डंडे से करतब दिखाना खास आकर्षण का केंद्र बना। युवाओं ने भी अपनी खूब करतब दिखाई।