तरबगंज: होलापुर तालिब गांव निवासी युवक की तहरीर पर सेखूपुरवा के 3 लोगों पर हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज
होलापुर तालिब गांव निवासी राहुल तिवारी ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह झाड़ू का धंधा करता है। सेखूपुरवा के पिंटू ने उससे उधार झाड़ू व चटाई बेंचने के लिए लिया था। जिसका बकाया पैसा मांगने पर पिंटू, जीसान अली व इमरान ने रॉड से उसके साथ मारपीट की है। SHO ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर 3 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।