तरबगंज: लोलपुर गांव में सड़क दुर्घटना में घायल ट्रक चालक की इलाज के दौरान हुई मौत, पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज
रामपुर खालसा निवासी पुष्पा देवी पत्नी स्व सुनील कुमार यादव ने थाने पर दी गई तहरीर में बताया कि उसके पति ट्रक चालक थे बीती 27 फरवरी को वह गोरखपुर से सामान उतार कर वापस लौट रहे थे रास्ते में लोलपुर गांव में उन्हें एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए,स्थानीय पुलिस ने उन्हें अयोध्या के मेडिकल में भर्ती कराया था जहां पर उनकी मौत हो गई।