तरबगंज: वजीरगंज पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व उसके साथ दुराचार करने के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
28.01.2024 को एक व्यक्ति ने थाना में तहरीर देकर विपक्षी प्रिंस गुप्ता पर उनकी नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। विवचेना के दौरान दोषी पाए गए आरोपी अभियुक्त प्रिंस गुप्ता को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। SO ने बताया कि पीड़िता के बयान के तहत धारा 366 व 376 भादवि व 5L/6 पाॅक्सो एक्ट की की बढोत्तरी की गयी है।