तरबगंज: तरबगंज पुलिस ने चोरी करने के आरोप में 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
बीती रात्रि अभियुक्त सर्वेश पाण्डेय ने नरायनपुर पूरे निवासी जगदीश गौतम के घर से, 1 मोबाइल फोन व 1 जोड़ी पायल चोरी किया गया था। वादी की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत हुआ था। मंगलवार को तरबगंज पुलिस ने अभियुक्त सर्वेश पाण्डेय को गिरफ्तार कर, उसके कब्जे से 1 मोबाइल फोन व 1 जोड़ी पायल बरामद किया गया। SO ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की गई है।