तरबगंज: बहादुरा गांव में आमने-सामने से हुई दो बाइकों में भिड़ंत, तीन छात्र गंभीर रूप से हुए घायल
सोमवार को बहादुरा गांव में नवाबगंज-मनकापुर मार्ग पर आमने-सामने हुई बाइकों की टक्कर में परीक्षा देने जा रहे 3 छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से नवाबगंज सीएचसी ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।