तरबगंज: दुर्गा माझा गांव के तालाब में उतराता मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
दुर्गा माझा गांव में सरयू पुल के बगल में स्थित तालाब में मंगलवार की सुबह स्थानीय लोगों ने एक 55 वर्षीय अधेड़ का शव उतराता हुआ देखा। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस नें शव को पानी से बाहर निकाल कर शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि शव को PM के लिए भेज दिया है।