हसपुरा: मलहारा पंचायत के जखौरा गांव में जनकल्याण कृषि चौपाल सह खेत बचाओ का आयोजन, किसानों को रबी फसल खेती की जानकारी दी गई
हसपुरा प्रखंड के मलहारा पंचायत अंतर्गत जखौरा गांव में बुधवार को कृषि जनकल्याण चौपाल सह खेत बचाओ अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों को रबी फसल की उत्पादकता कैसे बढ़े जिसकी जानकारी दी गई। कृषि उद्यान पदाधिकारी संजय सिंह ने किसी को रबी फसल लगाने की गुर बताया। उन्होंने प्रकृतिक खेती करने पर बल दिया।