पटना ग्रामीण: अमित शाह को लेकर दिए गए विवादित बयान पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा- कांग्रेस का स्क्रिप्ट पढ़ रहे उद्धव ठाकरे
उद्धव ठाकरे ने अमित शाह को अहमद शाह अब्दाली का वंशज बताया है। उद्धव ठाकरे के इस बयान को लेकर बिहार में राजनीति गर्म हो गई है। पूरे मामले पर दिल्ली से पटना पहुंचे केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे कांग्रेस का स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं। अमित शाह देश के दुश्मनों के दुश्मन हैं।