पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर सांसद पप्पू यादव ने कहा, पटना के कोचिंग माफियाओं के लिए बनानी चाहिए गाइडलाइन
दिल्ली के कोचिंग में तीन बच्चों की हुई मौत के बाद अब पटना में भी लगातार सभी कोचिंग सेंटरों की जांच हो रही है। वहीं इसे लेकर पटना एयरपोर्ट पर शनिवार को सांसद पप्पू यादव ने कहा कि पटना के कोचिंग माफियाओं के लिए गाइडलाइन बनानी चाहिए। इस दौरान पप्पू यादव ने आरक्षण को लेकर भी कहा कि आरक्षण को लेकर जो न्यायालय का फैसला आया है उस पर बड़ी समीक्षा करने की जरूरत है।