पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा, कांग्रेस की आवाज को ये सरकार दबा नहीं सकती
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि उन्हें ED से डर नहीं लगता लेकिन उन्हें फंसाने के लिए चक्रव्यूह रचा जा रहा है। इसे लेकर लगातार सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेता आमने-सामने हो गए हैं। इसी मुद्दे को लेकर पटना एयरपोर्ट पर शनिवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने साफ तौर पर कह दिया है कि कांग्रेस की आवाज को यह सरकार दबा नहीं सकती।