पटना ग्रामीण: दीदारगंज थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खेत में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
दीदारगंज थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खेत में युवक का शव मिला है। मौके से एक चाकू और गमछा बरामद हुआ है। हत्या कर सुनसान इलाके में शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। शिनाख्त की कोशिश जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।