शामली: शामली में स्वतंत्रता दिवस पर ट्रैफिक पुलिस की पैनी नजर, स्टंटबाजों के नियमों के उल्लंघन पर 325 चालान
Shamli, Shamli | Aug 15, 2026 शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शामली जिले में ट्रैफिक पुलिसकर्मी सड़कों पर अलर्ट नजर आए। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने सड़कों पर स्टंटबाजी करने वालों की जमकर खबर ली और वाहनों पर क्षमता से अधिक सवारियां मिलने पर कार्रवाई की गई। पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि शनिवार को यातायात नियमों के उल्लंघन पर जनपद में 325 चालान किए गए।