बेगूसराय: कारगिल भवन में DM की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक हुई, कई बिंदुओं पर चर्चा
कारगिल भवन में DM रिची पांडे की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक सोमवार की दोपहर 3:00 बजे आयोजित की गई. बैठक के दौरान जनहित से जुड़ी योजना विकास कार्य, लोक सेवाओं का अधिकार आदि बिंदुओं पर संबंधित पदाधिकारी को समय सीमा के भीतर कार्य करने का निर्देश दिया है. इस मौके पर डीएम ने कहा कि सभी योजनाएं सीधे आमलोगों से जुड़ी हुई है.