पाटन: मध्य प्रदेश विद्युत मंडल के अधिकारियों-कर्मचारियों ने बढ़ती अराजकता को लेकर एसडीओपी से की मुलाकात
Patan, Jabalpur | May 20, 2026 मध्य प्रदेश विद्युत मंडल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने नवनीत राठौर के नेतृत्व में एसडीओपी लोकेश डाबर से मुलाकात की। मध्य प्रदेश विद्युत मंडल के डी ई नवनीत राठौर ने बुधवार दोपहर 2:00 बजे बताया कि लगातार विद्युत मंडल के कर्मचारियों के साथ अभद्रता और अराजकता हो रही है जिसको लेकर पाटन एसडीओपी से बात की जिन्होंने कि मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।