रायबरेली: कोतवाली नगर में निजी मैरिज लॉन में दबंगों ने कैटर्स और उसके साथियों को लाठी-डंडे से पीटा, जान से मारने की दी धमकी
20 फरवरी बृहस्पतिवार दोपहर 12:00 बजे पीड़ित कैटर्स युवक ने थाने में तहरीर देकर दबंगो के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया की एक शादी समारोह में वह खाना बनाने का कार्य कर रहा था। अचानक पांच लोग रात्रि 12:30 बजे पहुंच कर मेरे और मेरे साथियों के साथ लाठी डंडे से मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देते हुए, मौके से फरार हो गए। जिसका वीडियो भी वायरल हुआ है।