रायबरेली: शहर स्थित जिला अस्पताल चौराहे पर ट्रैफिक ड्यूटी में तैनात सिपाही अचानक बेहोश होकर सड़क पर गिरा, उसे अस्पताल पहुंचाया गया
कोतवाली नगर क्षेत्र के,जिला अस्पताल चौराहे पर,गुरुवार को ट्रैफिक ड्यूटी में सुरक्षा व्यवस्था में तैनात,सिपाही अचानक बेहोश होकर सड़क पर गिर गया है।जिसको मौजूद अन्य,सिपाही व स्थानीय लोगों ने,इलाज के लिए,जिला अस्पताल के इमरजेंसी में पहुंचाया,यहां भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।एसपी के निर्देश पर विभिन्न चौराहों पर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस को तैनात किया था।