रायबरेली: कोतवाली नगर में चित्रगुप्त मंदिर का ताला बंद होने से हिंदू संगठनों में आक्रोश, DM को दिया ज्ञापन
20 फरवरी बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे के आसपास डी एम कार्यालय मे हिंदू संगठनों का आक्रोश देखने को मिला। जहां प्रशासन के द्वारा ताला ना खुलवाने पर महाशिवरात्रि के दिन ताला खोलकर जलाभिषेक करने की चेतावनी दी गई है। विवादित मंदिर विगत दिनों से बंद है। जिसके अंदर करीब आधा दर्जन मूर्तियों की स्थापना की गई थी। जिनका पूजा पाठ नहीं हो रहा है। जिसमें डीएम को पत्र दिया गया