कांके: स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी
Kanke, Ranchi | Jul 4, 2025 स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को जान से मारने की धमकी मिली है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात करीब 11 बजे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को एक अनजान नंबर से फोन आया कहा गया कि तुमको 24 घंटे में उड़ा देंगे। मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने तत्काल एसएसपी से बात की।