सरीला: बिलगांव टीला में अवैध कच्ची शराब पर चिकासी पुलिस का छापा, बाप-बेटे गिरफ्तार, 20 लीटर अवैध शराब व उपकरण बरामद
हमीरपुर जनपद की चिकासी थाना पुलिस की टीम ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम बिलगांव टीला में छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से करीब 20 लीटर कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।