कनवास: ट्रॉली चोरी के मामले में फरार आरोपी को बारां से किया गया गिरफ्तार
Kanwas, Kota | Oct 28, 2025 कनवास उपखण्ड क्षेत्र की देवली मांजी पुलिस ने चोरी की ट्रॉली के मानले में फरार चल रहे एक आरोपी को बारां से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी जुंझार बंजारा बारां जिले के अमरपुरा का निवासी है। मंगलवार दोपहर करीब 2:15 बजे जारी प्रेस नोट में कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि बीएनएस की धाराओं में दर्ज चोरी के मामले में पुलिस टीम ने आरोपी गिरफ्तार किया है।