कनवास: कनवास पुलिस ने चोरी हुए ट्रैक्टर को 12 घंटे में देवली मांजी इलाके से बरामद किया
Kanwas, Kota | Oct 26, 2025 कनवास पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मात्र 12 घंटे में चोरी हुआ ट्रैक्टर देवली मांजी इलाके से बरामद कर लिया। रविवार शक़म करीब 5 बजे जारी प्रेस नोट में कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि चोरी हुए ट्रैक्टर को देवली मांझी इलाके से बरामद किया है। 25 अक्टूबर की रात करीब 1 बजे ग्राम कलमण्डी से फरियादी के घर के बाहर खड़ा ट्रैक्टर अज्ञात चोर चोरी कर ले गए थे।